Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामदेव, बालकृष्ण के खिलाफ केरल के कोर्ट से गैरजामानती वारंट जारी 

 
प्रमोद कुमार मिश्र, दिल्ली | केरल के पलाक्कड़ जिले के न्यायालय ने बाबा रामदेव और उनके शिष्य बालकृष्ण के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है | यह वारंट भी पतंजलि की ओर से जारी विज्ञापनों से संबंधित है | इस वारंट को जारी कर अगले 15 फरवरी को न्यायालय में उनकी हाजिरी सुनिश्चित की जाएगी |
इस संबंध में इससे पूर्व एक जमानती वारंट यह कहते हुए जारी किया गया था कि उन्हें एक फरवरी न्यायलय में हाजिर किया जाए जारी | हालांकि भ्रामक विज्ञापनों के मामले में बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही राहत दे दिया है लेकिन कोर्ट ने उनको चेतावनी दी थी कि फिर से वह कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन न करें |
हाल में ही आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनी डाबर ने भी पतंजलि पर भ्रामक विज्ञापन जारी करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में मामला दर्ज किया है |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com