सोने की कीमत में आई उछाल
काठमांडू, फागुन १३ – नेपाली बाजार में सोने की कीमत मंगलवार को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई । नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ के अनुसार आज प्रिंटेड सोने की कीमत में तोला में ५ सौ रूपये की बढ़ोतरी हुई है । आज सोने का कारोबार १ लाख ७१ हजार ३ सौ रूपये में हो रहा है । ये अभी तक का ही उच्च मूल्य है । गत कात्तिक १५ गते सोने की कीमत प्रतितोला १ लाख ७१ हजार रूपये पहुँचा था । इसी तरह चाँदी की कीमत में आज कमी आई है । आज तोला में १५ रूपये की कमी आई है ।


