Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर के महेन्द्र मोरङ आदर्श बहुमुखी कैंपस में झड़प… दो लोग घायल

 

काठमांडू, फागुन १५ – विराटनगर के महेन्द्र मोरङ आदर्श बहुमुखी कैंपस में नेविसंघ के दो समूह बीच झड़प हो गई है । झड़प में दो लोग घायल हो गए हैं । कैंपस में देउवा समूह और शेखर कोइराला समूह के विद्यार्थियों के बीच मारपीट हुई । घटना में नेविसंघ के मोरङ जिला सभापति सरोज पोखरेल तथा एक और सदस्य आयुष दाहाल घायल हुए हैं । दोनों का नोबेल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है । स्ववियु निर्वाचन के विषय को लेकर कुछ दिन पहले से ही दोनों समूहो के बीच में विवाद होते आ रहे थे । गुरुवार की सुबह स्ववियु निर्वाचन के भागभन्डा मिलाने को लेकर एक बैठक बुलाई गई । बैठक में चर्चा के दौरान ही मारपीट हो गई । पोखरेल ने बताया कि चर्चा के क्रम में ही मारपीट शुरु हो गई ।
उन्होंने कहा कि स्ववियु सभापति जसवन्त पौडेल कांग्रेस के संस्थापन पक्ष से हैं । उनके ही नेतृत्व में रहे समूह स्ववियु सचिव एलिश ठकुरी, प्रशान्त यादव आदि समूह ने उनके साथ मारपीट की है । पुलिस घटना के विषय में अनुसन्धान कर रही है । पुलिस का कहना है कि पता चला है कि आक्रमण करने वाले समूह हथियार सहित मारपीट के लिए आए थे ।

यह भी पढें   मुंबई विश्वविद्यालय के 170 वें स्थापना दिवस पर हिंदी विभाग ‘उत्कृष्ट विभाग’ पुरस्कार से सम्मानित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *