Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुरातात्विक शिव मंदिर पतौरा में शिवरात्रि में लाखों शिवभक्त नेकिया जलाभिषेक

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भारत सीमा से 30किलोमीटर दूर रौतहट जिला के मौलापुर नगर पालिका क्षेत्र के पतुराधाम स्थित धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं ऐतिहासिक पुरातात्विक महादेव मंदिर में आयोजित मधानी महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार को मधानी विशेष सांस्कृतिक के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिवरात्रि के अवसर पर नेपाल तथा भारत के लाखो शिव भक्तों ने पुरातात्विक महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

यह भी पढें   साँफे–मार्तडी सड़क खंड अवरुद्ध

मौलापुर के पतौराधाम में नेपाल और भारत के मशहूर कलाकारों के जमावड़े में लाखों की भीड़ उमड़ी थी । नेपाल और भारत के तीर्थयात्रियों ने शिव मंदिर में जलाभिषेक कियाऔर मधानी विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया। कलाकारों ने महायज्ञ को सर्वव्यापी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की ।

नेपाल-भारत के मशहूर कलाकारों के पतौराधाम पहुंचने के बाद भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस और स्वयंसेवकों को दौड़ लगानी पड़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले कलाकारों ने शिव मंदिर का दौरा किया।

यह भी पढें   आपके बलिदान को कभी भूला नहीं जाएगा – असिम शाह

मधानी विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा के लेखक, निर्माता और पूर्व मंत्री बिनय बिहारी, ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा, मशहूर भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडे की विशेष प्रस्तुतिकी।

इसी तरह मधानी महोत्सव में महाकुंभ मेला की वायरल गर्ल मोनालिसा के साथ मिंटुवा भोजपुरी (अभिनेता), सुनील पंडित (गायक), अनु चौधरी (गायक), गौरबनारायण राय (नोपाली गायक), सदाम हुसैन (कलाकार), रचना शिवकोटि (कलाकार), रुद्र नारायण तिवारी (गायक), प्रीति आर्या पासवान (कलाकार), प्रिया सुहानी सहित कई कलाकारों ने अपनी कला से मन मोह लिया। महाकुंभ में सोसल मीडिया पर वायरल गर्ल मोनालिसा भी फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा के साथ आयी थी।इसको एक झलक देखने तथा सेल्फी लेने के लिए युवा वेताब दिखे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com