Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और भारत के प्रसिद्ध पुरुष और महिला पहलवानों के दंगल के साथ संपन्न हुआ मधानी महोत्सव

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । रौतहट जिला के मौलापुर नगरपालिका के पतोराधाम में आयोजित मधानी महायज्ञ का अंतिम दिन प्राचीन खेल दंगल (कुश्ती) कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। दंगल कार्यक्रम में नेपाल और भारत के मशहूर पुरुष और महिला पहलवानों की विशेष भागीदारी रहती है.

पतौराधाम के दंगल कार्यक्रम में नेपाल के विभिन्न हिस्सों से आये पहलवान त्रिलोकी यादव, बाब हरिओम, नमरता, मोख्तार अली अनोखा साह भाग लिए थे। इसी प्रकार, केरल के कट्टपा पहलवान, हसल पहलवान, उत्तराखंड के मेंटल पहलवान, अजगर पहलवान, बुकैम्प पहलवान, जम्मू-कश्मीर के जावेद अली और यामीन पहलवान भाग दंगल में भाग लेकर अपने दमखम का प्रयोग किया।

यह भी पढें   न्यायपालिका पर उठे सवालों की निष्पक्ष जाँच हो: सर्वोच्च अदालत बार एसोसिएसन

झारखंड से एप्पल पहलवान, गोरखपुर से खुशी पहलवान, गोपालगंज बिहार से पायल पहलवान, हरियाणा से काजल पहलवान, बंगाल से हुकुम सिंह, धमाका पहलवान, बनारस से प्रिंस पहलवान सहित स्थानीय पहलवान भी शामिल थे।

मुख्य अतिथि के रूप में मौलापुर नगर पालिका के डिप्टी मेयर नागेंद्र यादव और मेयर रीनाकुमारी साह की अध्यक्षता में आयोजित दंगल कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सभी पहलवानों ने धोविया पाठ,नाग फांस सहित कई पैतरेबाजियों का प्रयोग किया।जिसे देखकर दर्शक काफी रोमांचित हुए।

यह भी पढें   पत्रकारों की गिरफ्तारी पर महासंघ ने जताई आपत्ति

मौलापुर नगर पालिका क्षेत्र के पतौराधाम स्थित धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं ऐतिहासिक पुरातात्विक महादेव मंदिर को सूचीबद्ध करने के संकल्प के साथ शुरू हुआ मधानी महायज्ञ पांच दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com