अवधी पत्रकार संघ बाँके शाखा के पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण
नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल ।। अवधी पत्रकार सघं बाँके शाखा की नवनिर्वाचित कार्यसमिति की पदभार हस्तान्तरण कार्यक्रम फाल्गुन १७ गते शनिवार सम्पन्न हुआ है ।
पदभार हस्तान्तरण कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि एवं संघीय सांसद माननीय लक्ष्मी तिवारी ने अवधी भाषा, संस्कृतिक की संरक्षण सम्बद्र्धन करना और संस्थागत विकास के लिये सहयोग करने की वचनबद्धता व्यक्त गर्दै वह कार्य के लिये प्रस्ताव लाने के लिये अनुरोध की है ।
वह कार्यक्रम में निर्वाचन समिति संयोजक लियाकत अली सिद्दीकी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण–पत्र वितरण किया । अवधी पत्रकार सघं बाँके शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष प्रहलाद विश्वकर्मा ने माइनेट बुक लगायत कागजात वर्तमान अध्यक्ष समीर अली सल्मानी को हस्तान्तरण किया ।
निर्वाचन समिति के संयोजक लियाकत अलीको अध्यक्षतामा सम्पन्न कार्यक्रममा जडीबुटी व्यवसायी सघं के अध्यक्ष टंकप्रसाद शर्मा, अवधी पत्रकार संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने देशभर के अवधी भाषी पत्रकारों की क्षमता अभिबृद्धि करके दक्ष बनाना और मुस्लिम महिला पत्रकारों की सहभागिता बृद्धि करने के लिये बताया । उन्हों ने अवधी भाषा की विकास के लिये पत्रकारिता पेशा को और शसक्त बनाने पर जोड देते हुये लोप होते जा रही अवधी कला संस्कृति की संरक्षण के लिये विशेष पहल की आवश्यक रही है बताया । इसी फाल्गुन १० गते शनिवार को बाँके जिला की डुडुवा गाँवपालिका वार्ड नं.–५ पशुपति पिकनिक पार्क में आयोजित अवधी पत्रकार संघ नेपाल बाँके की पाँचवी जिला अधिवेशन ने समीर अली के नेतृत्व में ९ सदस्यीय कार्यसमिति सर्बसम्मत रुप में चयन की थी । वह अवधी पत्रकार संघ नेपाल बाँके के अध्यक्ष पद में समीर अली सल्मानी, उपाध्यक्ष पद में प्रीति पाटेल, असफाक जसगढ, सचिव पद में अलका मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद में चन्दा सिंह, सह–सचिव पद में ताहीर शेष राई सर्व सम्मत रुप में चयन हुये थे । इसी तरह सदस्यों में शिवम् गुप्ता, अजमत अली, और शकील अहमद राई सर्व सम्मत रुप से चयन हुये थे । निर्वाचन समिति सदस्य मोहम्मद आरीफ अन्सारी लगायत व्यक्तित्वों ने अपनी अपनी विचार व्यक्त किया । वह अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष प्रहलाद विश्वकर्मा का जन्मदिन पडा उसी जन्मदिन की अवसर पर केक काटकर शुभकामना आदान–प्रदान कार्यक्रम किया गया था । वह अवसर पर प्रमुख अतिथि संघीय सांसद माननीय लक्ष्मी तिवारी ने अवधी भाषी पत्रकार तथा शतक रक्तदाता १ सौ २ बार रक्तदान कर चुके पवन जायसवाल को गम्छा ओढाकर सम्मान की थी । वह कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके के सदस्य सलामत अली शेष , राहूल जायसवाल, धर्म प्रकाश जायसवाल, रमेश कुमाल, अमरिष शर्मा लगायत लोगों की सहभागिता रही थी ।


