Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालेन के पुश्तैनी घर में माओवादी की सभा ! प्रचंड ने कहा– समावेशी और समानुपातिक जैसी उपलब्धियां माओवादी की देन है

 

महोत्तरी, ६ मार्च । नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) ने काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन साह के पुश्तैनी घर में एक सभा का आयोजन किया है । सभा को सम्बोधन करते हुए माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने कहा है कि समावेशी और समानुपातिक जैसी उपलब्धियां माओवादी आन्दोलन की देन है ।
बालेन के घर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि यहां आकर उनको खुशी मिली है । महोत्तरी के एकडारा गांवपालिका ने मेयर बालेन का घर किराए पर लिया है । यहीं माओवादी केन्द्र ने तराई मधेश अभियान संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रचंड ने कहा, ‘हम बालेन शाह के पुश्तैनी घर, उनके पिता और काका के घर पहुंचे हैं । यह एक सुखद अनुभव है’, उन्होंने आगे कहा– ‘बालेन जी भी सुन रहे होंगे, हमें सब मिलकर इस देश को बनाना है ।’
प्रचंड ने कहा कि समावेशी और आनुपातिक व्यवस्था जैसी उपलब्धियां माओवादी केंद्र की देन हैं, लेकिन कुछ लोग इन्हें खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं । उन्होंने कहा– ‘हजारों के बलिदान से हमने पहचान और अधिकार की लड़ाई लड़ी है । समावेशी और आनुपातिक प्रणाली को स्थापित नहीं किया होता, तो आज देश यहां तक नहीं पहुंचता ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *