Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी का ‘तराई–मधेश केंद्रित अभियान’ कार्यक्रम का तालिका में बदलाव

 

काठमाडौं, ६ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र द्वारा संचालित ‘जनतासँग माओवादीः तराई–मधेश जागरण अभियान’ का कार्यक्रम समय में बदलाव किया गया है । माओवादी केन्द्र का कहना है कि पार्टी के जनसंगठन की बैठक सहित अन्य कार्यक्रमों के कारण अभियान के समय तालिका में कुछ बदलाव किया गया है ।
नई कार्यक्रम तालिका के अनुसार, अभियान की तैयारी के लिए माओवादी ने मातहत पार्टी संगठनों को सर्कुलर भेजा है । नई समय तालिका के अनुसार आज, गुरुवार को महोत्तरी, २३ गते सर्लाही, २४ गते रौतहट, २५ गते बारा और २६ गते पर्सा में कार्यक्रम रहेगा । इसी प्रकार, बागमती प्रदेश के तहत चितवन में २७ गते कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । इस बीच २८ गते अध्यक्ष प्रचण्ड सहित बुटवल में मगर मोर्चा के उद्घाटन में शामिल होंगे ।
चैत २ गते नवलपुर (नवलपरासी पूर्व), ३ गते परासी (नवलपरासी पश्चिम) में कार्यक्रम होंगे । इसीतरह चैत ४ गते रुपन्देही, ५ गते कपिलवस्तु, ६ गते दाङ, ७ गते बाँके और ८ गते बर्दिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी बीच ९ गते जनकपुर में समाजवादी मोर्चा की जनसभा में नेता शामिल होंगे । अभियान के तहत सुदूरपश्चिम में चैत ११ और १२ गते कार्यक्रम आयोजित होंगे । ११ गते कैलाली और १२ गते कञ्चनपुर में कार्यक्रम करके अभियान समाप्त होगा, माओवादी ने यह जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *