अभियन्ता कालीबाबा ने किया दाबा– देश में जल्द ही राजशाही बहाल हो सकती है
काठमांडू, चैत ३ – धार्मिक अभियन्ता कालीबाबा ने कहा कि नेपाल को आवश्यकता है राजा की । उन्होंने कहा कि एक अभिभावक के रुप में नेपाल को राजा की आवश्यकता है । आज (रविवार) को काठमांडू में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह ने बहुत बड़ा त्याग किया है और बहुत ही जल्द देश में राजशाही बहाल हो सकती है ।
उन्होंने खुद को हिंदू राष्ट्र का पक्षधर बताते हुए कहा कि राजा आएगा या नहीं यह जनता की इच्छा पर निर्भर करता है । उनका दावा किया कि वर्तमान नागरिक कार्यबल जागृत हो गया है और जल्द ही राजशाही बहाल हो सकती है।


