Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड की तस्वीर को जलाने के आरोप में गिरफ्तार राप्रपा नेता निराजन बम रिहा

 

काठमांडू, चैत ३ – पूर्वप्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की तस्वीर को जलाने के आरोप में गिरफ्तार राप्रपा नेता निराजन बम रिहा हो गए हैं । चितवन से रविवार को गिरफ्तार हुए बम को जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर लाया गया था । उन्हें रविवार की ही शाम को रिहा कर दिया गया ।
मकवानपुर की प्रमुख जिला अधिकारी सीडीओ स्किम श्रेष्ठ ने आज ४ बजे जिला प्रशासन कार्यालय मकवानपुर में राप्रपा और नेकपा माओवादी केन्द्र को रखकर समन्वयात्मक बैठक की  थी ।
बम की रिहाई के लिए राप्रपा मकवानपुर के कार्यबाहक अध्यक्ष सागर थापा और नेकपा माओवादी केन्द्र के मकवानपुर संयोजक भीम पाख्रिन तथा नेता प्रेमबहादुर पुलामी बीच सहमति होने की जानकारी राप्रपा सहकोषाध्यक्ष सन्दीप सापकोटा ने दी । रिहाई के तुरंत बाद बम को हेटौंडा–२ स्थित राप्रपा कार्यालय में स्वागत किया गया ।
बम कालिकोट राप्रपा के भ्रातृ संगठन राष्ट्रीय प्रजातान्त्रिक युवा संघ के महासचिव भी हैं । उन्हें भरतपुर विमानस्थल से पुलिस ने गिरफ्तार किया था । उन्होंने हेटौंडा के एक कार्यक्रम में शनिवार प्रचण्ड की तस्वीर को जलाया था । कार्यक्रम स्थल में तस्वीर को जलाते हुए बम ने कहा था कि – आपलोग इन्हें तो पहचानते हैं न ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed