सर्वोच्य अदालत ने जारी की कारण बताओं नोटिस पूछा मिश्रा को स्वास्थ्य सचिव पद पर क्यों नियुक्त नहीं किया गया
काठमांडू, चैत ४ – सर्वोच्च अदालत ने सचिव की प्रतिस्पर्धी डॉ. संगीता कौशल मिश्रा को सचिव पद में प्रमोशन नहीं देने के सरकार के निर्णय विरुद्ध दिए गए रीट को लेकर कारण बताओं आदेश जारी किया है । न्यायाधीश बालकृष्ण ढ़काल के एकल इजलास में हुए सुुनवाई के बाद सरकार के नाम में कारण बताओं आदेश जारी किया है ।
फागुन ११ गते स्वास्थ्य सचिव डॉ. रोशन पोखरेल के अवकाश के बाद फागुन २१ गते बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक ने स्वास्थ्य सेवा के अतिरिक्त सचिव डॉ.विकास देवकोटा को स्वास्थ्य सचिव में प्रमोशन किया था । लेकिन स्वास्थ्य सचिव की प्रतिस्पर्धी अतिरिक्त सचिव डॉ. संगीता कौशल मिश्रा ने मंत्रिपरिषद् की बैठक से जो सचिव प्रमोशन किया गया उस निर्णय पर प्रश्न उठाते हुए चैत १ गते सर्वोच्च में रीट दायर की ।
डॉ. संगीता ने आरोप लगाया है कि बाकी प्रतिस्पर्धियों से वो सिनियर थी फिर भी मधेसी महिला होने के कारण उनका सचिव पद में प्रमोशन नहीं किया गया ।

