Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर के अतिथि सदन प्रांगण में पांच दिवसीय रास लीला का शुभारंभ

 

हिमालिनी प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल । । विराटनगर के अतिथि सदन प्रांगण में मंगलवार के संध्या से पांच दिवसीय श्री राधाकृष्ण के चरित्र लीला पर आधारित रासलीला कार्यक्रम का शुभारंभ कोशी प्रदेश के राज्यपाल परशुराम खापुंग , हैदराबाद से पहुंचे त्रिदण्डी चिन्न जियर स्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर वृंदावन से आए ब्रज लोक कला संस्थान के 21 सदस्यीय कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दे लोगो को मंत्रमुग्ध किया । कार्यक्रम संयोजक महेश कुमार स्वर्णकार ने बताया कि पांच दिन तक चलने बला रास लीला प्रत्येक दिन संध्या 6 बजे से 9 बजे तक चलेगा । कार्यक्रम में आयोजक हरि सत्संग समिति नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीखमचंद्र सरल , कोशी सम्भाग अध्यक्ष विद्यानंद माझी , मोरंग अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल के अलावा नेपाली कांग्रेस मोरंग का कार्यवाहक अध्यक्ष भक्तिनाथ माझी , कोशी प्रदेश सभा अध्यक्ष भीम पराजुली तथा अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed