मैं दो देश के सम्बन्ध को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए काम करुँगा –राजदूत पूर्णबहादुर नेपाली
काठमांडू, चैत १३ – श्रीलंका के लिए नेपाल के राजदूत पूर्णबहादुर नेपाली ने वहाँ के राष्ट्रपति अनुराकुमारा दिसानायके के समक्ष अपना ओहदे का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया है ।
राष्ट्रपति कार्यालय में सोमवार आयोजित विशेष समारोह में राजदूत नेपाली ने अपने ओहदे का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया । ये जानकारी कोलोम्बो स्थित नेपाली राजदूतावास ने दी है ।
इस अवसर में राजदूत नेपाली ने कहा कि राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल की ओर से श्रीलंका के राष्ट्रपति के व्यक्तिगत सुख, सुस्वास्थ्य के साथ ही प्रजातान्त्रिक समाजवादी गणतन्त्र श्रीलंका के जनता के निरन्तर शान्ति एवं प्रगति की कामना की थी ।
राजदूत नेपाली का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति दिसानायके ने राष्ट्रपति पौडेल के व्यक्तिगत सुख, सुस्वास्थ्य के साथ ही नेपाली जनता की शान्ति एवं समृद्धि की कामना की थी । इस अवसर में श्रीलंका के विदेशमंत्री, राष्ट्रपति कार्यालय के सचिव, राजदूत की धर्मपत्नी, राष्ट्रपति के कार्यालय और विदेश मन्त्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की वहाँ उपस्थिति थी ।
ओहदे के प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के बाद राजदूत नेपाली ने कहा कि उक्त जिम्मेदारी प्रदान करने में नेपाल सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापन करता हूँ । मैं दो देश के सम्बन्ध को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए काम करुँगा ।

