Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

म्यांमार एवं बैंकाक में भूकम्प से बडी तबाही

 

म्यांमार

म्यांमार में शक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब खतरनाक भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 रही. तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि इसके झटके बैंकॉक से दिल्ली तक महसूस किए गए. बता दें कि इसके झटके पड़ोसी देश बांग्लादेश, चीन, लाओस और थाइलैंड और भारत में महसूस किए गए. घरों की खिड़कियों, पंखों से लेकर ट्यूबलाइट तक हिलने लगी. म्यांमार के कई जगहों पर बहुमंजिला इमारत गिरने, पुल ढहने और लोगों के मलबे में दबने की खबर आ रही है. इस भूकंप का सबसे ज्यादा प्रभाव थाइलैंड में दिख रहा है. कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें बड़ी-बड़ी इमारतें ढह रही हैं. खबर ये भी है कि बैंकॉक में 43 लोग बहुमंजिला इमारत के ढहने के बाद मलबे में दब गए हैं.
स्थानीय खबरों की मानें तो बैंकॉक में भूकंप के दौरान निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत ढह गई. बैंकॉक में टावर गिरने से कम से कम 43 लोग लापता हो गए हैं. उनके मरने की आशंका जताई जा रही है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *