तिनकुने में राजावादियों ने जमा होना शुरु कर दिया
काठमांडू, चैत १५ – काठमांडू के तिनकुने में राजावादियों ने जमा होना शुरु कर दिया है । राजसंस्था पुनस्थापना और हिन्दू राज्य सहित की मांग करते हुए वें प्रदर्शन कर रहे हैं ।
उनके प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा को लकेर सतर्कता बढ़ा दी है । राजतंत्र के लिए तय किए गए विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस निकाले जा रहे हैं । चाबहिल से राजतन्त्र पुनस्थापना अभियान के संयोजक नवराज सुवेदी आगे बढ़ चुके हैं । इस समूह का गौशाला–एयरपोर्ट–सिनामंगल होते हुए तिनकुने पहुँचने का कार्यक्रम है ।


