प्रहरी और प्रदर्शन कारी दोनों घायल
काठमाडौँ मार्च 28
तीनकुने में हुए झडप में प्रहरी और प्रदर्शनकारी दोनों ओर के लोग घायल हुए हैं । झडप में नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी और आन्दोलनकारी के घायल होने की जानकारी मानवअधिकारवादी संगठन ने दी है।
कुछ घायलों को तीनकुनेस्थित कान्तिपुर अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है । तीनकुने क्षेत्र में राजावादी के घेरा तोड्न के क्रम में अवस्था तनावग्रस्त हुआ है । प्रदर्शन के लिए घेरा तोड्न के लिए प्रदर्शनकारी ने प्रहरी पर पथराव किया है। प्रदर्शनकारी को रोकने के लिए प्रहरी ने अश्रुग्यास प्रहार भी किया है।

