Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एकीकृत समाजवादी पार्टी राजावादियों के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन में उतरेगी

 

काठमांडू, चैत १७ – नेकपा (एकीकृत समाजवादी) ने राजावादी प्रदर्शन क्रम में हुए आगजनी, तोड़फोड़ आदि की घटना की निंदा की है । नेकपा ने चैत २५ गते के भीतर पार्टी देशभर में भंडाफोर और प्रदर्शन करने का निर्णय किया है ।
पार्टी केन्द्रीय कार्यालय आलोकनगर में हुए स्थायी कमिटी की बैठक में राजावादी के अराजकता विरुद्ध देशव्यापी भंडाफोर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है ।
चैत १७ गते को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में पार्टी के केन्द्रीय प्रचार तथा प्रकाशन विभाग प्रमुख प्रकाश ज्वाला ने बताया कि प्रदर्शन के नाम में हत्या, हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ और लुटपाट में संलग्न व्यक्तियों पर तत्काल कड़ी कानूनी कारवाई करने की मांग करने के निर्णय लिया है ।
समाजवादी का कहना है कि शुक्रवार (चैत १५) काठमांडू के तीनकुने में आयोजित प्रदर्शन में उचित ढंग से सुरक्षाकर्मी परिचालन कर शान्ति सुरक्षा कायम नहीं कर सकी । ये सरकार की असक्षमता और कमजोरी दिखाती है । उन्होंने प्रदर्शन के क्रम में मृत्यु होने वाले के परिवार को उचित क्षतिपूर्ति देने की भी मांग की है । “हमारी पार्टी नेकपा (एकीकृत समाजवादी) काठमांडू, आलोकनगर स्थित केन्द्रीय कार्यालय और काठमांडू जिला कार्यालय तथा पार्टी अध्यक्ष कमरेड माधवकुमार नेपाल के निवास आदि स्थान में हुए पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी विरुद्ध इसी चैत्र २५ गते के भीतर सभी प्रदेश, जिला, स्थानीय कमिटी और जनसंगठनों से सम्बन्धित तह में देश व्यापी विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है ।”
पार्टी का कहना है कि सरकार द्वारा उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं करने के कारण भौतिक क्षति हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com