Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा के वरिष्ठ नेता तथा सांसद दीपक बोहोरा का निधन

 

काठमांडू, चैत १९ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा)के वरिष्ठ नेता तथा सांसद दीपक बोहोरा का निधन हो गया ।
काठमांडू के ओम अस्पताल में इलाज के ही क्रम में उनके निधन की जानकारी राप्रपा के प्रवक्ता मोहनकुमार श्रेष्ठ ने दी है ।
उन्होंने ०७९ के निर्वाचन में रूपन्देही क्षेत्र नम्बर–३ से बालकृष्ण खाँण को पराजित किया था । कोरोना के बाद से उन्हें गले की समस्या रहने लगी थी ।
बोहोरा ०३८ साल में पंचायती व्यवस्था में पहली बार बालिग मताधिकार के आधार में हुए राष्ट्रीय पंचायत निर्वाचन में रुपन्देही से सदस्य निर्वाचित हुए थे । वे ०४३ में भी रुपन्देही से राष्ट्रीय पंचायत सदस्य में निर्वाचित हुए थे ।
वे ०७० साल में संविधानसभा के दूसरे निर्वाचन में रुपन्देही–२ से निर्वाचित हुए थे । ०३८ साल में पहली बार सहायक मंत्री बने थे । इसके बाद धीरे धीरे वो राज्यमंत्री होते हुए मंत्री बने थे । वे ०४०, ०४३, ०४४, ०६७, ०७२, ०७३ और ०७४ में मंत्री बने ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *