Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली आज थाईलैंड की औपचारिक यात्रा के लिए होंगे रवाना

 

काठमांडू, चैत १९ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली आज (मंगलवार) थाईलैंड की औपचारिक यात्रा पर जा रहे हैं । वह बंगाल की खाड़ी बहु–क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) के छठे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दोपहर १२ः३० बजे बैंकॉक के लिए रवाना होने वाले हैं।
थाईलैंड के प्रधानमन्त्री फेथोङथान सिनावात (पैटोङ्टार्न शिनावात्रा)के मैत्रीपूर्ण निमंत्रण में नेपाल के प्रधानमन्त्री इतिहास में ही पहली बार थाईलैंड की औपचारिक यात्रा पर जा रहे हैं । । प्रधानमंत्री ओली नेतृत्व की भ्रमण टीम थाई एयरलाइंस से बैंकॉक के लिए रवाना होंगे । । प्रधानमंत्री के सचिवालय और परराष्ट्र मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भ्रमण की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है । प्रधानमंत्री ओली ने भ्रमण के संबंध में सोमवार को ही संघीय संसद् के दोनों सदन को औपचारिक जानकारी दे दी है ।
भ्रमण के क्रम में प्रधानमंत्री स्तर में द्विपक्षीय वार्ता होगी । पर्यटन और संस्कृति के सन्दर्भ में दो, और गैरसरकारी क्षेत्रों के बीच ६ समझौता पत्र में हस्ताक्षर किए जाएंगे । द्विपक्षीय वार्ता के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री सिनावात के साथ प्रधानमंत्री ओली संयुक्त प्रेस वार्ता में भाग लेंगे । थाईलैंड के राजा के साथ मुलकात के बाद एक दिवसीय औपचारिक भ्रमण समाप्त होगी ।
‘दो देश बीच ६५ वर्ष की कूटनीतिक इतिहास में ये पहली औपचारिक भ्रमण है । एक नई शुरुआत हो रही है । हमारी ओर से यह नई शुरुआत है । प्रधानमंत्री ओली ने संसद में सम्बोधन के क्रम में यह बात कही थी ।
प्रधानमंत्री ओली के भ्रमण दल में प्रथम महिला राधिका शाक्य, परराष्ट्रमंत्री डॉ. आरजु राणा देउवा, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार विष्णुप्रसाद रिमाल, आर्थिक–विकास सलाहकार डा. युवराज खतिवडा, नेपाल सरकार के मुख्यसचिव एकनारायण अर्याल, परराष्ट्र मंत्रालय के सचिव अमृतबहादुर राई, प्रधानमंत्री के निजी चिकित्सक डा दिव्यासिंह शाह, प्रधानमंत्री के प्रमुख स्वकीय सचिव राजेश बज्राचार्य, सुरक्षाकर्मी और संचारकर्मी सहित २१ लोग हैं ।

यह भी पढें   सुकुम्बासी के विषय को लेकर सांसदों ने की सरकार की आलोचना

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *