निलम्बन हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर लामिछाने मिलेंगे सभामुख से
काठमांडू, चैत १९ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने आज सभामुख देवराज घिमिरे से मिलने जा रहे हैं । अपने सांसद पद को पुनः प्राप्त करने के लिए आज लामिछाने सभामुख से मुलाकात करेंगे ।
रास्वपा कार्यवाहक प्रवक्ता मनीष झा ने बताया कि “प्रतिनिधिसभा सदस्य पद् निलम्बन में रहे लामिछाने आज अपना पद को पुनः प्राप्त करने की मांग के लिए सभापति से मिलने जा रहे हैं । “सभामुख से वो आग्रह करेंगे कि निलम्बन हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए । ”
लामिछाने के साथ सभामुख से मिलने के लिए रास्वपा के अन्य सांसद् भी जाएंगे ।
सुबह १० बजे सभामुख के कार्यालय सिंहदरबार में उनसे मिलने का कार्यक्रम तय हुआ है । सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में गिरफ्तार होने के बाद रवि को सांसद् पद से निलंबित कर दिया गया था ।


