सरकार शिक्षकों को सताने का काम नहीं करें – प्रचण्ड
काठमांडू, चैत २४ – नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा कि आन्दोलनरत शिक्षकों की मांगों को पूरा करने के लिए आवश्यक पड़ने पर विशेष अधिवेशन बुलाया जा सकता है ।
नेवा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा के प्रशिक्षण सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात कहीं । उन्होंने कहा कि मांग पूरा नहीं होने तक सड़क आन्दोलन नहीं बंद करें । उन्होंने शिक्षकों से आग्रह करते हुए कहा कि सरकार को शिक्षकों को सताने का काम बंद करना चाहिए ।
प्रचण्ड ने यह भी कहा कि मैं आप सभी को बधाई देना चाहता हूँ । जब तक आपकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता आप अपना आंदोलन बंद नहीं करें । कभी सीटी बजाकर आंदोलन करें तो कभी कुछ और अपनाकर । हम सभी आपके साथ हैं ।
उन्होंने आगे कहा कि ‘ मैं प्रतिपक्षी सभी दलों से बात नहीं कर पाया हूँ । उन्होंने कहा कि यदि जरुरत पड़ी तो प्रतिपक्षी के साथ बैठक कर हम शिक्षिकों की मांगों को लेकर संसद् की विशेष अधिवेशन को भी बुला सकते हैं । इसके लिए प्रतिपक्षी दलों के साथ मैं आज से ही चर्चा शुरु कर देता हूँ । सरकार शिक्षकों को सताने का काम नहीं करें ।

