राप्रपा द्वारा लिया गया निर्णय…मंगलवार को सभा बल्खु में करेंगे
काठमांडू, चैत २५ – राप्रपा मंगलवार को सभा बल्खु में करने जा रही है । जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू द्वारा अनुरोध किया गया था कि ये सभा बल्खु या सिफल में करें । उसी अनुसार राप्रपा ने बल्खु में सभा करने का निर्णय लिया है ।
राप्रपा के प्रवक्ता मोहन श्रेष्ठ के अनुसार मंगलवार को सभा बल्खु में करेंगे । इस सभा को पार्टी अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन के साथ ही अन्य नेता भी संबोधन करेंगे । राप्रपा ने जिला प्रशासन कार्यलय को एक पत्र लिखकर भृकुटीमण्डप में सभा करने की मांग की थी जिसकी अनुमति जिला कार्यलय ने नहीं दी ।
जिला प्रशासन का कहना कि भृकुटीमण्डप के बदले बल्खु या सिफल चौर में सभा करें । राप्रपा ने कार्यलय की बात का अनुसरण करते सभा बल्खु में ही करने का निर्णय लिया है ।

