Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा द्वारा २६ गते प्रदर्शन और सभा करने की तैयारी पूरी

 

काठमांडू, चैत २५ – राप्रपा द्वारा संवैधानिक राजतंत्र और हिन्दु राज्य पुनस्र्थापना के लिए दबाव देने के उद्देश्य से मंगलवार काठमांडू में प्रदर्शन और सभा करने की तैयारी पूरी कर ली गई है ।
राप्रपा के प्रवक्ता मोहन श्रेष्ठ के अनुसार सभा को पार्टी अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन के साथ ही अन्य नेताओं द्वारा सम्बोधन करने की तैयारी की गई है । सभा शुरु होने से पहले काठमांडू के विभिन्न स्थानों से जुलूस निकाले जाएंगे । यही जुलूस बाद में सभा में परिणत होने की राप्रपा ने जानकारी दी है ।
राप्रपा का कहना है कि यह प्रदर्शन और सभा शान्तिपूर्ण तरीके से की जाएगी । इससे पहले चैत १५ गते राप्रपा के समेत समर्थन और सहभागिता में संवैधानिक राजतन्त्र और हिन्दु राज्य पुनस्र्थापना के लिए काठमांडू के तीनकुने में आयोजित किया गया सभा हिंसात्मक हो गया था । दुर्गा प्रसाईं के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में २ लोगों की जान चली गई और अरबों की भौतिक क्षति हुई ।
इसके लिए राप्रपा ने एक बैठक की और सरकार पर यह आरोप लगाया कि सरकार के ही कारण हिंसा भड़की । लेकिन हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस ने राप्रपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र मिश्र, महामन्त्री धवलशमशेर राणा आदि को गिरफ्तार किया ।
जानकारी मिली है कि राप्रपा द्वारा चैत २६ गते मंगलवार होने जा रहे सभा को राजसंस्था पुनस्र्थापना के लिए संयुक्त जनआन्दोलन समिति के कार्यवाहक संयोजक जनमान गुरुङ भी समर्थन कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com