Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जय माता दी भजन समूह रानी ने रामनवमी के शुभ अवसर पर निकला कलश यात्रा

 

माला मिश्रा विराटनगर । जय माता दी भजन समूह रानी विराटनगर रामनवमी के शुभ अवसर पर अपना 10 वा वार्षिकोत्सव विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया । इस मौके पर झाकी के साथ कलश यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा विराटनगर रानी से निकलकर जोगबनी होते हुए पुनः  मंदिर पहुंचा । रानी दुर्गा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जय माता दी भजन समूह के अध्यक्ष अलका महतो , उपाध्यक्ष रजीना यादव , सचिव रीना साह , सह सचिव नीतू ठाकुर कोषाध्यक्ष गीता साह सदस्यों में क्रमशः पुष्पा बस्नेत , पुतुल साह ,पूजा साह , लक्ष्मी महतो , रूबी साह ,ललिता साह ,शोभा साह ,निर्मला राय , लक्ष्मी साह , द्रोपदी ठाकुर ,अंजू साह , ज्योति साह , सुनीता साह ,बिनीता साह , पुष्पा सिंह सक्रिय दिखी । आयोजक के सहयोगी राकेश ठाकुर , कृतिका साह ने बताया इस अवसर पर भजन कीर्तन ,  महाप्रसाद भंडारा  , आरती , सम्मान कार्यक्रम के साथ उक्त धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *