Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजतंत्र और हिन्दु राज्य पुनस्र्थापना के लिए राप्रपा का प्रदर्शन

 

काठमांडू, चैत २६ – संवैधानिक राजतंत्र और हिन्दु राज्य पुनस्र्थापना की मांग को लेकर राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) आज काठमांडू के बल्खु में सभा करने जा रही है । पार्टी प्रवक्ता मोहन श्रेष्ठ के अनुसार आज सुबह ११ बजे से जुलूस शुरु होकर १२ बजे से सभा शुरु करने की तैयारी कर ली गई है ।
‘११ बजे कलंकी, कालिमाटी, सातदोबाटो, कीर्तिपुर आदि जगहों से का जुलूस निकाले जाऐंगे और १२ बजे से सभा शुरु होगी ।’ प्रवक्ता श्रेष्ठ ने कहा ‘३० हजार लोगों की सभा में सहभागिता होगी ।’
सभा को पार्टी अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन के साथ ही अन्य पार्टी के नेता भी सम्बोधित करेंगे । अध्यक्ष लिङ्देन ने सोमवार की रात को ही सभास्थल बल्खु में पहुँचकर स्थलगत अनुगमन भी किया था ।
राप्रपा की ये बागमती प्रदेशस्तरीय सभा है । इसलिए बागमती प्रदेश के जिला से कार्यकर्ता काठमांडू में जमा होकर सभा करेंगे । यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता श्रेष्ठ ने दी है ।
इससे पहले राप्रपा भृकुटीमण्डप में सभा करना चाह रही थी । लेकिन जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू ने सुरक्षा संवेदनशीलता का कारण दिखाते हुए बल्खु या सिफल चौर में सभा करने के लिए कहा था । उसके बाद ही राप्रपा ने सभास्थल के रुप में बल्खु को तय किया ।
पार्टी प्रवक्ता श्रेष्ठ ने बताया कि ये सभा शान्तिपूर्ण और मर्यादित होगी और उसके लिए दर्जनों स्वयंसेवक परिचालन किए गए हैं । उन्होंने बतााय कि सभा को व्यवस्थित बनाने और घुसपैठ रोकने के लिए भी हमने लोगों को नियुक्त किया है । घुसपैठ होने की शंका लगने में तुरुन्त ही उन्हें नियन्त्रण में ले लिया जाएगा और सुरक्षाकर्मी को सौंप दिया जाएगा । प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन ने यह निर्देशन दिया है ।   प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इस अवधि भर सवारी साधन को डाइभर्सन की व्यवस्था की गई है । जिसके अनुसार खसिबजार–मकालु–कलंकी चोक–बाफल में डाइभर्सन का एक रुट तय किया गया है । इसी तरह बल्खु चोक–कुलेश्वर–कालिमाटी चोक होते हुए टेकु में भी डाइभर्सन किया गया है । कीर्तिपुर–सुन्दरीघाट–सानेपा होते हुए एकान्तकुना में भी सवारी डाइभर्सन किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *