काठमांडू से रामेछाप जा रही बस रोशी में दुर्घटनाग्रस्त
काठमांडू, चैत २८ – काठमांडू से रामेछाप के उमाकुण्ड गाँवपालिका बाम्तीभण्डार जा रही बस काभ्रे के रोशी गाँवपालिका–९ दाउन्ने स्थित बिपी राजमार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।
प्रदेश ३–०१–००६ ख १३३९ नम्बर की बस सुबह साढ़े ८ बजे सड़क से फिसलकर बाँस की झुरमुट में जा गिरी । दुर्घटना में ११ लोग घायल हुए हैं । ये जानकारी इलाका पुलिस कार्यालय मंगलटार के प्रमुख इन्सपेक्टर कृष्ण गिरी ने दी है ।
घायलों में से एक की अवस्था गंभीर है । सभी घायलों का ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंगलटार में किया जा रहा है ।
पुलिस निरिक्षक गिरी के अनुसार बस फिसलकर खाँदबारी से काठमांडू की ओर आ रही मे १ ख ३३९४ नं की हाइस से भी टकराई थी । हाइस के यात्री सकुशल हैं ।
बस के चालक को इलाका पुलिस कार्यालय मंगलटार ने नियन्त्रण में ले लिया है ।


