मिथिला वॉरियर्स ने काठमांडू रॉयल्स को हराकर जीत दर्ज किया
माला मिश्रा राजविराज सप्तरी । गुरुवार को मधेश प्रीमियर लीग तीसरा संस्करण का जारी टूर्नामेंट मिथिला वॉरियर्स बनाम काठमांडू रॉयल्स के बीच खेला गया । टॉस काठमांडू रॉयल्स ने जीता और फील्डिंग करने का निर्णय लिया । बैटिंग के लिए उतरी मिथिला वॉरियर्स 158 रन बनाया । सर्वाधिक रन सुमित महर्जन ने 30 बॉल में चार चौका और पांच छक्का के मदद से 53 रनों का योगदान दिया । रवि साह 30 रन और दीपेंद्र सिंह एरी 23 रन बनाकर नटआउट रहे ।
काठमांडू रॉयल्स के कप्तान खिलाड़ी अमित श्रेष्ठ तीन महत्वपूर्ण विकेट लिया । जबाव में उतरी काठमांडू रॉयल्स 9 विकेट खोकर 144 रन पर सिमट गए । अर्जुन साउद ने सर्वाधिक 33 रन का योगदान दिया । मैच में विजेता मिथिला वॉरियर्स का कप्तान दीपेंद्र सिंह एरी ने महत्वपूर्ण चार विकेट लिया जिसे अतिथि के हाथों मैन ऑफ दी मैच का नगद पुरस्कार दिया गया । राजविराज के पब्लिक बिंदेश्वरी माध्यमिक विद्यालय में ग्राउंड में खेले गए मैच में मधेश प्रीमियर लीग के अध्यक्ष संजीव नारायण यादव , उपाध्यक्ष , तीर्थ नारायण दास , टूर्नामेंट डायरेक्टर पवन दास , मिथिला वॉरियर्स के प्रमुख सलाहकार भगवान झा , ई प्रशांत झा , डा. प्रसन्न कुमार झा आदि पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद रहे ।


