Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोरंग जिले के सुन्दरहरैंचा नगरपालिका स्थित श्री पंचायत माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण का शिलान्यास

 

काठमांडू, २०८२ वैशाख ५ (18 अप्रैल 2025) । मोरंग जिले के सुन्दरहरैंचा नगरपालिका स्थित श्री पंचायत माध्यमिक विद्यालय के नए भवन निर्माण का शिलान्यास आज कोशी प्रदेश के माननीय सामाजिक विकास मंत्री श्री पंचकर्ण राय, सुन्दरहरैंचा नगरपालिकाके मेयर श्री केदार प्रसाद गुरागाईं और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की द्वितीय सचिव सुश्री गरिमा नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक, छात्र और उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।

भारत सरकार की आर्थिक सहायता में ‘नेपाल-भारत विकास सहयोग’ कार्यक्रम के तहत यह भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत नेपाली रु. 2.81 करोड़ है। अनुदान के अंतर्गत तीन मंजिला स्कूल भवन तथा अन्य संबद्ध सुविधाएं निर्मित की जाएंगी। इस परियोजना को एक उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (HICDP) के रूप में लिया गया है, और इसे सुन्दरहरैंचा नगरपालिका के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है।

यह भी पढें   जलवायु अन्याय का शिकार नेपाल: धुआं किसी और का, सांसें हमारी ! : कृतिका यादव

श्री पंचायत माध्यमिक विद्यालय की स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी। यहां नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई होती है। वर्तमान में विद्यालय में लगभग 750 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत छात्राएं हैं।

माननीय मंत्री, नगर प्रमुख, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और अन्य संबंधित प्रतिनिधियों ने नेपाल के लोगों के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बनने वाला यह नया स्कूल भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण प्रदान करेगा और क्षेत्र में शिक्षा के समग्र विकास में योगदान देगा।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ संकट: रसुवा में 21 दिनों के भीतर प्रारंभिक पुनर्वास के लिए टास्क फोर्स गठित

वर्ष 2003 से अब तक भारत सरकार ने नेपाल में विभिन्न क्षेत्रों में 573 से अधिक HICDP परियोजनाओं पर कार्य किया है, जिनमें से 495 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। इनमें से 91 परियोजनाएं कोशी प्रदेश में हैं, जिनमें 16 परियोजनाएं मोरंग में स्थित हैं। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार ने नेपाल के विभिन्न अस्पतालों, स्वास्थ्य चौकियों और शैक्षिक संस्थानों को 1009 एम्बुलेंस और 300 स्कूल बसें उपहारस्वरूप प्रदान की हैं। इनमें से कोशी प्रदेश को 146 एम्बुलेंस और 48 स्कूल बसें, तथा मोरंग जिले को 21 एम्बुलेंस और 15 स्कूल बसें दी गई हैं।

यह भी पढें   त्रिशूली 3 'ए' : सुरंग के भीतर से आई आवाजें, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

भारत और नेपाल के बीच एक करीबी पड़ोसी होने के नाते व्यापक और बहु-क्षेत्रीय सहयोग है। उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं का कार्यान्वयन नेपाल सरकार के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अवसंरचना विकास और जनकल्याण के प्रयासों के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com