पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर पाकिस्तान को थैंक्यु कहने वाला नौशाद गिरफ्तार
काठमांडु 23 अप्रैलज । जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी घटना का समर्थन करते हुए आतंकवादियों और पाकिस्तान को थैंक्यू लिखने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम 31 वर्षीय नौशाद है। बालीडीह थाना इलाके के मिल्लत नगर का रहने वाला यह युवक मूलरुप से बिहार का रहने वाला है।
इसके पिता बोकारो इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत कर्मी है। बालीडीह थाना पुलिस ने इसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एक्स हैंडल पर इसका पोस्ट आते ही रात में ही रांची विधायक सीपी सिंह और बोकारो के पूर्व विधायक

विरंची नारायण ने एसपी बोकारो मनोज स्वर्गियारी को फोन कर इसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी। बालीडीह थानेदार नवीन कुमार सिंह ने इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

