Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डू और डाई की अवस्था में हैं हम

 

काठमांडू, बैशाख १० – आन्दोलनरत शिक्षकों ने कहा है कि कक्षा १२ की परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए सरकार बाध्य हुई है ।
नेपाल शिक्षक संघ सोलुखुम्बु के जिला अध्यक्ष मदन राई ने कहा कि सरकार डरकर कक्षा १२ की परीक्षा को रोकने के लिए बाध्य हुई हैं ।
उन्होंने कहा कि “सरकार शिक्षकों से डरकर कक्षा १२ की परीक्षा को रोकने के लिए बाध्य हुई है । अब शिक्षकों की मांग पूरी होनी चाहिए।”
उनका कहना है कि यदि सरकार ने शिक्षकों की मांग पूरी नहीं की तो हम खुद ही इस्तीफा देने को तैयार हैं । उन्होंने कहा कि “ये हमारा अन्तिम आन्दोलन है । इसके बाद आन्दोलन नहीं होगा । डू और डाई की अवस्था में हैं हम ।” “यदि हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम इस्तीफा देने के लिए भी तैयार बैठे हैं ।”
मंगलवार को हुए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने कक्षा १२ की परीक्षा निर्धारित तारीख में ही करने को लेकर अड़े थे लेकिन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के निर्देशन में वैशाख २१ गते को किया गया है ।
महासंघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकिशोर सुवेदी ने कहा कि आज आन्दोलन और चरम पर पहुँचेगा । शिक्षकों का कहना है कि शिक्षामंत्री विद्या भट्टरार्ई के इस्तीफे के बाद अब प्रधानमंत्री ओली ही विद्यालय शिक्षा ऐन जारी करें ।

यह भी पढें   उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष में नगेन्द्र अग्रहरी निर्विरोध निर्वाचित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *