२०८४ तक हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते हैं – वर्षमान पुन
काठमांडू, बैशाख १२ – नेकपा (माओवादी केन्द्र) के उपमहासचिव वर्षमान पुन ने कहा है कि पार्टी को सरकार में शामिल होना पड़ सकता है । जिस तरह से ओली की सरकार विफल हो रही है । जनता की बात को नहीं सुन रही है ऐसी अवस्था में पार्टी को सरकार में शामिल होना पड़ सकता है । हम २०८४ तक हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते हैं ।
सिन्धुपाल्चोक के चौतारा में पार्टी निकट वाइसिएल नेपाल के पाँचवें जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुन ने कहा कि ०८४ तक सरकार में नहीं जाने के अडान में रहने के बावजूद जब व्यवस्था पर ही प्रश्न उठेगा तो उसे बचाने के लिए सरकार में जाने की अवस्था आ सकती है ।
उन्होंने कहा कि – वैसे तो हमने पहले कहा है कि २०८४ साल तक सरकार में नहीं जाएंगे, लेकिन ओली सरकार व्यवस्था को बचाने में सफल नहीं हो रही है तो ऐसी अवस्था में हमें सरकार में जाना पड़ सकता है । इसके लिए हम २०८४ तक हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते हैं ।
उन्होंने यह भी कहा कि – ओली नेतृत्व की वर्तमान सरकार असफल हो चुकी है । अब इसक ागिरना मात्र बाकी है । उन्होंने कहा कि यह बात जनता के बीच स्थापित हो चुकी है कि यदि माओवादी सरकार में जाती है तो जनता का काम होगा ।
सरकार में जाने के बाद भी हम जनता का काम करेंगे, साथ ही जनपक्षीय माओवादी धार बनाने और २०८४ के चुनाव की तैयारी का भी काम करेंगे ।


