Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल चिकित्सक संघ ने की घोषणा की – आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी चिकित्सा सेवाएं आज से बंद

 

काठमांडू, बैशाख १२ गते – नेपाल चिकित्सक संघ ने आज (वैशाख १२ गते) से सम्पूर्ण निजी तथा सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, क्लिनिक में आपातकालीन सेवाओं बाहेक सभी तरह की सेवा सुविधा बंद करने की  चेतावनी दी है ।
गुरुवार को ही एक विज्ञप्ति जारी कर चिकित्सक संघ ने आपातकालीन तथा सघन उपचार जैसे अत्यावश्यक बाहेक अन्य सभी सेवा में सहभागी नहीं होने के लिए चिकित्सकों को आह्वान किया है ।
इसी तरह उपत्यका के भीतर चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मिकों सुबह ११ बजे माइतीघर मण्डला में जमा होकर स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय में और उपत्यका बाहर जिला प्रशासन कार्यलय में धर्ना देने का कार्यक्रम होने की भी संघ ने जानकारी दी है ।
नेपाल चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ.अनिलविक्रम कार्की द्वारा हस्ताक्षरित विज्ञप्ति में उन्होंने उल्लेख किया है कि ‘आवासीय चिकित्सकों ने हाल तक भी अपनी निर्वाह भत्ता नहीं पाने और जगह जगह से धमकी आने के बाद भी हम’ आन्दोलन जारी रखेंगे ।
चिकित्सकों का कहना है कि उनका श्रम शोषण किया जा रहा है । इसके विरुद्ध गुरुवार को भी स्वास्थ्य मन्त्रालय के सामने प्रदर्शन किया था ।
चिकित्सा शिक्षा आयोग द्वारा तय किए गए आठवां तह (४८ हजार रुपया मासिक) भत्ता देने की उन्होंने मांग रखी है । लेकिन निजी कॉलेज संचालकों ने उतना नही दे सकने पर अड़े हुए हैं ।

यह भी पढें   आंदोलन, अभिव्यक्ति और उत्तरदायित्व : क्या हम एक पीढ़ी को खो रहे हैं ?

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed