Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आतंकवादी हमलों का कड़ी निंदा करते है : डा.शेखर कोइराला

 

माला मिश्रा विराटनगर ।  कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करते हैं तथा इस बर्बर हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। उपरोक्त बाते नेपाली कांग्रेस का वरिष्ठ नेता डा.शेखर कोइराला ने कही है । उन्होंने कहा है

दुख और शोक की इस घड़ी में हम भारत के साथ खड़े हैं और नेपाली नागरिक सुदीप न्यौपाने के परिवार को दुःख  सहने की शक्ति प्रदान करे ईश्वर से कामना करते है । हम चाहते हैं कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।
हम आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं, चाहे वह किसी के द्वारा, कहीं भी और किसी भी उद्देश्य से किया गया हो।
आतंकवाद को किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। दक्षिण एशिया लंबे समय से आतंकवाद का सबसे बुरा शिकार रहा है ।
आतंकवाद शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए एक गंभीर खतरा है और इसने बहुत लम्बे समय से इस क्षेत्र की वास्तविक क्षमताओं को अपने कब्जे में रखा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *