Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऐक्यबद्धता जताने के लिए पहुँचे नेपाल को शिक्षकों ने बोलने भी नहीं दिया

 

काठमांडू, बैशाख १५ – शिक्षक आन्दोलन में ऐक्यबद्धता जताने के लिए पहुँचे नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल को शिक्षकों ने ढ़ंग से बोलने भी नहीं दिया ।
पूर्वप्रधानमंत्री रहे नेपाल सोमवार को आन्दोलनस्थल बिजली बाजार पहुँचे थे । लेकिन शिक्षकों ने नेपाल को बोलने तक नहीं दिया और कई प्रश्न किए । शिक्षकों ने अध्यक्ष नेपाल से कहा कि –कबतक हम पिटाई खाएंगे ? हमने लड़कर गणतन्त्र को लाया है सिर्फ आपको प्रधानमंत्री बनाने के लिए ही ? बाद में सुरक्षाकर्मी ने उन्हें शिक्षकों की भीड़ से घेरा में लेकर गाड़ी तक पहुँचाया।
नेपाल के साथ में एकीकृत समाजवादी के सम्मानित नेता झलनाथ खनाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डे भी सहभागी थे । शिक्षकों ने बताया कि राजनीतिक व्यक्ति ऐक्यबद्धता जताने के लिए आ सकते हैं लेकिन भाषण नहीं कर सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com