Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन ने रवीन्द्र मिश्र से की मुलाकात

 

काठमांडू, बैशाख १५ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन ने आज जिला पुलिस परिसर, काठमांडू के हिरासत में रहे नेता रवीन्द्र मिश्र से मुलाकात की है ।
भद्रकाली स्थित पुलिस कार्यालय पहुँचकर राप्रपा अध्यक्ष लिङ्देन ने उनसे मुलाकात की है । मुलाकात के क्रम में समसामयिक राजनीतिक विषय में बातचीत होने की जानकारी राप्रपा के एक नेता ने दी । नेता ने बताया कि – अध्यक्ष जी नियमित रुप में ही उनसे मिलने आते रहते हैं इसी क्रम में आज भी मिलने आए हैं ।
लिङ्देन के साथ राप्रपा सांसद् दिपकबहादुर सिंह भी राप्रपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिश्र से मिलने गए थे । उन्हें अभी और सात दिन हिरासत में रखा जाएगा । पुलिस ने रविवार को ही उन्हें सात दिन और हिरासत में रखने की अनुमति मांगी थी ।
इसके पहले मिश्र और दुर्गा प्रसाईं को प्रमाण नहीं मिलने पर तीन दिन के भीतर तारीख या जमानत में छोड़ने का अदालत ने आदेश दिया था। हलांकी मिश्र का बयान उससे पहले ही समाप्त हो चुका था । लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए कि कुछ अनुसंधान बाकी है २० दिन हिरासत में रखने की अनुमति मांगी थी । । मिश्र के साथ ही गिरफ्तार हुए सांसद् धवलशमशेर राणा को पुलिस ने स्वास्थ्य का कारण दिखाते हुए एक सप्ताह पहले ही छोड़ दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed