Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और जनमत पार्टी बीच आज एकता की घोषणा

 

काठमांडू, बैशाख – नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और जनमत पार्टी बीच आज एकता की घोषणा करने वाली है । दोनों दलों के बीच पहले ही यह सहमति हो चुकी है । इसी सहमति अनुसार आज सुबह ११ बजे एकीकरण होने की घोषणा करने जा रही है ।
पार्टी एकीकरण कार्यक्रम कमलादी स्थित प्रज्ञा प्रतिष्ठान के हॉल में आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम में पार्टी के सभी तह और संघ–संगठन को उपस्थिति के लिए अनुरोध किया गया है । दोनों पार्टी एक होकर नागरिक जनमत पार्टी (नाजपा) बनने जा रही है । जिसके अध्यक्ष जनमत के सीके राउत ही रहेंगे ।
नाउपा की अध्यक्ष रञ्जिता श्रेष्ठ सहअध्यक्ष बनेंगी । संरक्षक रेशम चौधरी नयाँ पार्टी में भी संरक्षक की ही भूमिका में रहेने की सहमति हुई है । वरीयता में वो पहले स्थान पर रहेंगे । इसके बाद सीके और श्रेष्ठ के रहने की सहमति हुई है ।
जनमत के ६ और नाउपा के पास ४प्रतिनिधि सभा सदस्य हैं । एकता के बाद यह दल प्रतिनिधि सभा में सीट के आधार में माधव नेपाल नेतृत्व की एकीकृत समाजवादी पार्टी बराबर होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *