Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा …अगले २४ से ३६ घंटे में भारत हमला कर सकता है

 

काठमांडू, बैशाख – २२ अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तें में लगातार तनाव बढ़ रहे हैं । बुधवार की सुबह पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत पाकिस्तान पर अगले २४ से ३६ घंटे में हमला कर सकता है । सामाजिक संजाल एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि “पाकिस्तान के पास विश्वसनीय खुफिया  जानकारी है कि भारत पहलगाम की घटना को बहाना बना कर अगले २४ से ३६ घंटों के बीच फौजी कार्रवाई का इरादा रखता है । किसी भी तरह के हमले का निर्णायक जवाब दिया जाएगा । क्षेत्र में संभावित विनाशकारी परिणामों की जिम्मेदारी भारत पर होगी ।
इससे पहले ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री खवाजा आसिफ ने कहा है कि भारत की तरफ से तुरंत कार्रवाई हो सकती है ।
सोमवार को समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में  खवाजा आसिफ ने कहा, “हमने अपनी सेनाओं की तैनाती बढ़ाई है, क्योंकि कुछ ऐसा है जो अब तुरंत हो सकता है । इस स्थिति में कुछ रणनीतिक निर्णय लिए जाने हैं और वो निर्णय ले लिए गए हैं ।
खवाजा ने ये भी कहा कि पाकिस्तान की सेना ने सरकार को भारत की तरफ से हमले को लेकर आगाह किया है ।
इस साक्षात्कार में खवाजा  आसिफ ने ये भी कहा कि अगर पाकिस्तान के अस्तित्व पर सीधे खतरा होगा, तो सिर्फ उस स्थिति में ही पाकिस्तान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा ।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की है
२२ अप्रैल को जम्मू–कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हुए हमले में एक स्थानीय कश्मीरी समेत २६ लोगों की मौत हुई थी ।
इनमें सिंधु जल समझौता निलंबित करना और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना शामिल हैं । इसकी प्रतिक्रिया में पाकिस्तान ने भी भारतीय नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए और शिमला समझौते को निलंबित कर दिया ।
इस हमले के बाद सार्वजनिक बयान में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी । हालांकि पाकिस्तान ने पहलगाम हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया है ।

यह भी पढें   भैरहवा और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के संचालन के लिए कूटनीतिक पहल जारी : वित्त मंत्री

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed