Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षक महासंघ के साथ वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है –रघुजी पन्त

 

काठमांडू, बैशाख  १७ – शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधिमंत्री रघुजी पन्त ने शिक्षक महासंघ के साथ जारी वार्ता के बारे में बताया कि वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है । मंगलवार की रात शिक्षकों से हुए वार्ता के बाद उन्होंने कहा कि जितना जल्दी संभव हो हम इसे निष्कर्ष में लाना चाहते हैं ।
उन्होंने कहा कि वार्ता में शिक्षक भी सकारात्मक रुप से प्रस्तुत हुए हैं । शिक्षामंत्री रघुजी पन्त और महासंघ के पदाधिकारियों बीच वार्ता मंगलवार की रात ८ बजे से लेकर साढे  १० बजे त चली थी । वार्ता में उपप्रधान एवं अर्थमन्त्री विष्णुप्रसाद पौडेल और गृहमन्त्री रमेश लेखक भी सहभागी थे ।
मंगलवार की रात को वार्ता में शिक्षकों ने ९ बूंदे प्रस्ताव रखा है । इस विषय में आज चर्चा की जाएगी और निष्कर्ष निकलाने की तैयारी भी हो रही है ।
वार्ता में महासंघ की ओर से अध्यक्ष लक्ष्मीकिशोर सुवेदी के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम सहभागी हुई थी । सरकार और आन्दोलनरत शिक्षक महासंघ बीच सोमवार को हुए वार्ता सकारात्मक रुप में आगे बढ़ने के बाद मंगलवार की रात पुनः वार्ता हुई ।
आज होने वाले वार्ता में कुछ और प्रगति होने की सरकारी पक्ष को विश्वास है ।
चैत २० गते से शिक्षक शिक्षा ऐन जारी करने की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं । जिसके कारण देशभर के सामुदायिक विद्यालय में शैक्षिक सत्र २०८२ का पठनपाठन प्रभावित हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *