Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आन्दोलनरत शिक्षक आन्तरिक विमर्श में

 

काठमांडू, बैशाख –१७  आन्दोलनरत शिक्षक आज आन्तरिक विमर्श में जुटे हैं । बानेश्वर स्थित रत्नराज्य माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की बैठक शुरु हो चुकी है । आज दोपहर सरकारकार के साथ होने जा रही वार्ता से पहले शिक्षकों की आन्तरिक बैठक होने की जानकारी नेपाल शिक्षक महासंघ के महासचिव तुलाबहादुर थापा ने दी है ।
मंगलवार की रात सरकार के साथ हुए वार्ता के बाद महासंघ ने निर्णायक वार्ता से पहले आन्तरिक बैठक करने की बात बताई थी । थापा ने बताया कि आज दोपहर २ बजे सरकार और शिक्षकों के बीच होने वाले वार्ता में सहमति हो सकती है ।
मंगलवार की रात हुई वार्ता को लेकर दोनों पक्षों ने बताया है कि सकारात्मक वार्ता हुई है । सिंहदरबार में शिक्षामंत्री रघुजी पन्त सहित महासंघ के पदाधिकारी बीच वार्ता हुई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed