रेशम चौधरी को डिल्ली बजार कारागार भेजा गया
काठमांडू, बैशाख –१७ नागरिक उन्मुक्ति पार्टी (नाउपा)के संरक्षक रेशम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्हें गिरफ्तार कर डिल्ली बजार कारागार में भेजा गया है । उन्हें ऐसे समय में गिरफ्तार किया गया है जब राष्ट्रीय जनमत पार्टी के साथ एकता घोषणा सभा करने जा रहे थे ।
पार्टी एकीकरण के लिए वो कार्यक्रम स्थल प्रज्ञा भवन पहुँच गए थे उन्हें वहीं से हिरासत में ले लिया गया है ।
टीकापुर घटना में अदालत के फैसला कार्यान्वयन के लिए चौधरी को हिरासत में लिया गया है ।


