Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के गोलाबारी में जम्मू कश्मीर में एक सरकारी अधिकारी की मृत्यु

 

काठमांडू, बैशाख २७ – जम्मू–कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में एक अधिकारी की मृत्यु हुई है। अंतर्राष्ट्रीय संचार माध्यम बीबीसी के अनुसार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि– राजौरी से दुखद खबर आई है। हमने जम्मू–कश्मीर प्रशासनिक सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। कल ही वे उपमुख्यमंत्री के साथ जिले में थे। उन्होंने मेरी अध्यक्षता में हुई एक ऑनलाइन बैठक में भाग भी लिया था । उन्होंने आगे लिखा है कि –
आज पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में राजौरी शहर को निशाना बनाया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजकुमार थापा का घर लक्ष्य बना और हमले में उनकी मृत्यु हो गई। उमर अब्दुल्ला ने बताया कि पाकिस्तान राजौरी शहर में लगातार गोलीबारी कर रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed