जनमत पार्टी के गैरआवासीय मधेशी संघ का तीन महीने के भीतर पुनर्गठन किया जाएगा
काठमांडू, बैशाख २९ – जनमत पार्टी के शुभेच्छुक संस्था गैरआवासीय मधेशी संघ को तीन महीने के भीतर पुनर्गठन किया जाएगा । जनमत पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता शरदसिंह ने एक विज्ञप्ति निकालकर बताया है कि तीन महीने के भीतर अन्तर्राष्ट्रीय समिति पुनर्गठन कयिा जाएगा । उन्होंने रविवार को हुए सचिवालय बैठक ने गैरआवासीय मधेशी संघ (एनआरएमए) पुनर्गठन करने का निर्णय लिए जाने की जानकारी दी है ।
इस शुभेच्छुक संस्था के अध्यक्ष श्याम महतो हैं । विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘रविवार के दिन केन्द्रीय सचिवालय समिति के निर्णयानुसार अन्तर्राष्ट्रीय समिति में विभिन्न समस्याओं को देखा जा रहा है । इसके लिए विभिन्न देश के इन्चार्जो तथा अन्तर्राष्ट्रीय समिति की बैठक कर, आवश्यक विमर्श करके अन्तर्राष्ट्रीय समिति को प्रभावकारी बनाने के लिए ३ महीने के भीतर पुर्नगठन करने की जानकारी करवा रहे हैं ।


