Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महामानव गौतमबुद्ध की जन्मभूमि नेपाल है..हमारे लिए सम्मान की बात है– राष्ट्रपति पौडेल

 

काठमांडू, बैशाख २९ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने शान्ति के प्रतीक के रूप में हम गौतम बुद्ध का सम्मान करते हैं । हम नेपालवासियों के लिए यह भी सम्मान की बात है कि महामानव गौतमबुद्ध की जन्मभूमि नेपाल है ।
२५६९वीं बुद्धजयंती के अवसर में राष्ट्रपति पौडेल ने अपनी शुभकामना संदेश में यह बात कही है ।
वैशाख शुक्लपक्ष के पूर्णिमा तिथि गौतमबुद्ध को त्रि–संयोग अर्थात् जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है, आज की तिथि को विश्वभर के बौद्ध धर्मावलम्बी द्वारा गौतम बुद्ध प्रति अत्यन्त श्रद्धा एवं भक्तिभाव व्यक्त करने के पावन दिन के रूप में बुद्धजयंती के रुप में मनाया जाता है ।
आज गुम्बा, विहार, मठ, स्तूपा और चैत्य में बुद्ध की विशेष पूजा–अर्चना, प्रार्थना, ध्यान, प्रवचन विविध कार्यक्रम कर बुद्ध प्रति भावपूर्ण श्रद्धा और भक्ति अर्पण की जाती है ।
राष्ट्रपति ने अपनी शुभकामना संदेश में इस बात का भी उल्लेख किया है कि शान्ति के दूत बुद्ध की प्रेरणादायी उपदेशों और मार्गदर्शन का परिपालन कर सकें तो धार्मिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक विविधता बीच सहिष्णुता और आपसी सद्भाव कायम कर राष्ट्रीय एकता को और अधिक सुदृढ़ एवं सबल बनाया जा सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *