लुम्बिनी में बुद्ध जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम,प्रमुख अतिथि में प्रधानमंत्री ओली
काठमांडू, बैशाख २९ –भगवान गौतम बुद्ध की आज २५६९वीं जयंती मनाई जा रही है । प्रत्येक वर्ष वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली बुद्ध जयंती के लिए बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
बुद्ध जन्मस्थल लुम्बिनी में आयोजित बुद्ध पूर्णिमा विशेष समारोह आज प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली प्रमुख अतिथि हैं । अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन तथा ध्यान केन्द्र में कार्यक्रम होने की लुम्बिनी विकास कोष के कोषाध्यक्ष ढुण्डीराज भट्टराई ने जानकरी दी है ।
भट्टराइ ने जानकारी दी है कि विशेष समारोह में लुम्बिनी विकास कोष के अध्यक्ष एवं संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्डयनमंत्री बद्रीप्रसाद पाण्डे सहित संघीय तथा प्रदेशमंत्रियों, लुम्बिनी प्रदेश के प्रदेश प्रमुख, मुख्यमंत्री, कूटनीतिक नियोगों के प्रतिनिधियों के साथ ही विदेशी अतिथियों की भी सहभागिता रहेगी ।
बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति, महापरिनिर्वाण (मुत्युं) वैशाख शुक्ल पूर्णिमा की ही तिथी में होने के कराण इस दिन को बुद्ध जयंती के रूप में नेपाल के साथ ही अन्य विश्व के बौद्ध धर्मावलम्बी भी बुद्धजयंती के रुप में मनाते हैं ।
विकास कोष ने यह भी जानकारी दी है कि २५६९वीं बुद्धजयंती एवं लुम्बिनी दिवस २०८२ तीन दिन तक विविध कार्यक्रमों कर मनाने जा रही है । विकास कोष ने बताया है कि बुद्ध के जीवनी से संबंधित लुम्बिनी, तिलौराकोट, रामग्राम और देवदह में वैशाख में तीन दिनों तक, बुद्धजयंती के अवसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किए गए हैं ।


