Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 26 मई 2025 सोमवार शुभसंवत् 2082

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
 ॐ वन्दे देव उमापतिं सुरगुरुं,वन्दे जगत्कारणम्।
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं,वन्दे पशूनां पतिम्,
वन्दे सूर्य शशांक वह्नि नयनं,वन्दे मुकुन्दप्रियम्।
वन्दे भक्त जनाश्रयं च वरदं,वन्दे शिवंशंकरम।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 26 मई 2025 सोमवार*
शुभसंवत् :-2082
शाके :-1947
*सौम्यायनं सौम्य गोल:*
*ऋतु:-*
*ग्रीष्म*
*सौर्य ज्येष्ठ मास की प्रविष्टे 12…*
माह:- ज्येष्ठ
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *चतुर्दशी दिन में 10:54 तक उपरांत अमावस्या*
नक्षत्र :- भरणी दिन में 7:20 तक उपरांत कृतिका,
योग:- शोभन प्रातः 6:16 तक उपरांत अतिगंड,
कारण:- शकुनी एवं चतुष्पद,
सूर्योदय :-प्रातः 05:18
सूर्यास्त : संध्या 06:42
सूर्य :- *रोहिणी नक्षत्रे, वृष राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *दिवा 12:55 यावत मेष राशौ उपरांत वृष राशौ च चन्द्रः,*
*आज की ग्रह स्थिति*

*कर्के भौम, बुध: मेषे, मिथुने देव वृहस्पति।*
मीने चैव भृगु नंदन, शनि मीन स्थितो तथा।।*
*मीने राहु: समाभावे, कन्या केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल* प्रातः-07:30 बजे से 09:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।

*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-* ।
*आज दिन के 11 बजे से सोमवती अमावस्या एवं बट सावित्री व्रत में पीपल एवं बट वृक्ष की पूजन ब्रह्मा, यम, विष्णु और शिव गौरी पूजन परिक्रमा, रूद्राभिषेक अखंड सौभाग्य, उत्तम जीवन, उत्तम दाम्पत्य, उत्तम नौकरी आजीविका, अखंड सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान दायक तथा सम्पूर्ण प्रसन्न्ता दायक होगा। साथ ही आज श्री महालक्ष्मी पूजन परम् कल्याणकारी, एवं विशेष लाभदायक होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशिफल*

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे लेकिन परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज थोड़े व्यवधान रहेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो ही जाएगी। आज किसी पारिवारिक सदस्य के विपरीत व्यवहार पर क्रोध आएगा जिससे कुछ समय के लिए वातावरण अशांत रहेगा। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे उधार आज किसी से ना लें।

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा दिन के आरंभ में आलस्य एवं किसी बात को लेकर चिड़चिड़े रहेंगे लेकिन अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयाद करें इसके बाद प्रत्येक कार्य मे उलझने बढ़ने से अधूरे रह सकते है। कार्य क्षेत्र पर किसी से विवाद होगा सहकर्मियों से भी मनमुटाव के कारण कार्य मे विलम्ब होगा। घरेलू वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा। आपकी बात आज कोई भी जल्दी से नही सुनेगा जिससे क्रोध में भरे रहेंगे। सेहत भी कुछ खास ठीक नही रहेगी।

यह भी पढें   सार्वजनिक छुट्टियों को कम करने के लिए एक अध्ययन कार्यदल गठित करने का निर्णय

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज दिन का पहला भाग शांति से बिताएंगे लेकिन इस अवधि में लाभ की आशा आलस्य-प्रमाद की भेंट चढ़ेगी। इसके बाद का समय कष्टकारी रहने वाला है। आज आपके स्वभाव में थोड़ी उद्दंडता रहेगी एवं आपको भी अन्य लोगो ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचार्य खराब होगी। कार्य स्थल पर कोई भी काम मन के अनुसार नही होगा। नौकरी वाले जातक अधिकारी एवं सहकर्मियों के स्वभाव में अचानक परिवर्तन आने से परेशान होंगे। किसी से काम निकालना आज अत्यंत मुश्किल रहेगा। धन लाभ के लिये तरस सकते है।

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज दिन के आरंभ में सेहत संबंधित समस्या रहेगी काम करने में उत्साह नही रहेगा घर के सदस्यों से किसी कारण ताने सुनने पड़ेंगे। लेकिन मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आएगा विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। परन्तु कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में एवं आवश्यकता के समय नही होगा जिससे कार्य बाधित हो सकते है। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों से

आज सतर्क रहें।

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज के दिन आपकी महात्त्वकांक्षाये बढ़ चढ़ कर रहेंगी दिखावे की प्रवृति रहने के कारण अन्य लोगो को अपने आगे तुच्छ मानेंगे जिससे स्नेहीजन आपसे दूरी बना कर रहेंगे। कार्य व्यवसाय में मनमानी एवं जल्दबाजी करने से हानि हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन उठापटक वाला रहेगा। अचानक लाभ होता दिखाई देगा अगले पल निराशा मिलेगी लेकिन फिर भी मध्यान के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्य आज आपके स्वभाव से परेशान होने की जगह मजाक में लेंगे। सेहत थोड़ी गड़बड़ रहेगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे इसके बाद का समय उदासीन रहेगा। सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। परन्तु आज किसी से भी किसी भी प्रकार के उधारी व्यवहार ना करें बाद में पछतावा होगा। धर्म कर्म में रुचि लेंगे पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। आज कोई मनोकामना घरेलू कारणों से पूर्ण नही होने पर दुख होगा। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि करेगा परन्तु किसी के उकसावे में आकर कुछ समय के लिए विवेक पर नियंत्रण खो सकते है भ्रामक बातो में ना आये सुख शांति के लिए आज आवश्यक है। व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिवारक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते है लेकिन ले देकर इससे भी पर पा लेंगे। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज दिन के पूर्वार्ध में अशुभ समाचार मिलने से बेचैन रह सकते है। मध्यान तक आपसी व्यवहार में विशेष सावधानी रखें किसी से मामूली बात का बतंगड़ बन सकता है हास परिहास भी मर्यादा में रहकर ही करें आपकी बाते किसी को चुभने से माहौल गरम होने की सम्भावना है। मध्यान के बाद का समय परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार लाएगा। धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें।

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज का दिन आपको आर्थिक रूप से सबल बनाने में सहयोग करेगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कुछ कम रहेगी जिसका फायदा अवश्य उठाएंगे। नौकरी पेशा जातको को अधिकारी वर्ग का प्रोत्साहन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप स्वयं के कार्य के साथ ही परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। सरकारी अथवा पैतृक संबंधित मामलों में विजय के साथ ही भविष्य के लिए लाभ सुनिश्चित होगा। गृहस्थ जीवन मे थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा फिर भी संतोष की अनुभूति होगी।

यह भी पढें   कार्यवाहक प्रधानन्यायाधीश की जिम्मेदारी सपना प्रधान मल्ल को

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)* त्न
आज दिन के पूर्वार्ध में आप कार्यो को लेकर आलस्य दिखाएंगे परन्तु इसके बाद का समय पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे जिससे आर्थिक आयोजनों में स्पष्टता रहने के साथ ही ज्यादा मगजमारी नही करनी पड़ेगी। परिवार मे किसी बाहरी व्यक्ति के दखल देने से आपसी विश्वास की कमी रह सकती है। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी।

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ संबंधों में भी निकटता का अहसास होगा। व्यवसाय क्षेत्र पर भी सहयोगी वातावरण मिलने से निश्चित समय पर कार्य पूर्ण कर लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यो के अलावा भी अन्य आय के स्त्रोत्र बनेंगे। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। घर मे अविवाहितों के लिए रिश्ते आएंगे लेकिन पक्के होने में संशय रहेगा। मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज के दिन आप किसी ना किसी उलझन में फंसे रहेंगे। दिन का अधिकांश समय अनर्गल कार्यो में बर्बाद होगा। लोग आपके मन के विपरीत कार्य करवाने को बाध्य करेंगे जिसमें निकट भविष्य में हानि ही होगी। कार्य व्यवसाय में देरी के कारण सौदे निरस्त हो सकते है। आज के किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण के कारण सम्मान में कमी आने की भी संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण अतिआवश्यक है वरना उलझने कम होने की जगह ज्यादा गंभीर बनेंगी।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*🌹सतुआन🌹*
*आज 14 अप्रैल 2025 सोमवार को प्रातः 5:01 बजे के बाद अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि की संक्रांति होने से दोपहर तक स्नान दान और सूर्य संक्रांति का सतुआन का पुण्यकाल कल 14 अप्रैल सोमवार को मनाया जाएगा।*
*इसके साथ ही स्नान दान के साथ शुरू होंगे समस्त वैवाहिक मांगलिक कार्य*
*आज मनाया जाएगा सतुआनी पर्व:-*
*🍋‍🟩सतुआनी🍋‍🟩*
सूर्य को मेष राशि में प्रवेश करने के मौके पर यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन से गर्मी की शुरुआत भी मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार आज सूर्य मीन से मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। और इसी लोग सतुआनी मनाते हैं।
इस दिन पूजा के बाद करेंगे सत्तू का दान एवं प्रसाद ग्रहण।
हर धर्म में अन्न की पूजा की जाती है।
चूंकि सूर्य के मीन से मेष राशि में चले जाने से समस्त विवाहादी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं, इसलिए इस मौसम में शरीर को ठंडक देने वाले आहार के सेवन का प्रावधान है। इस समय तक नया सत्तू भी आ जाता है। यह और छोटे आम के टिकोले से बनी चटनी शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ सुपाच्य भी होती है, इसलिए सतुआनी में नया सत्तू खाने का विधान है। बिहार के गांवों में देवी मंदिर में पूजा करने के बाद जौ और बूट या चने की सत्तू आम की चटनी के साथ खाई जाती है। इस पुण्यकाल पर स्नान पूजन और दान का विशेष महत्व हैं। साथ ही इस दिन योग्य पुरुष, ब्राह्मण, माता, पिता, गुरु और गरीबों को उनके आवश्यकता अनुसार वस्तुओं का दान देना भी विशेष पुण्य कारी होता है।
आज संक्रांति के पुण्यकाल में
लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान एवं पूजा अर्चना भी करेंगे।
सतुनानी के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। इस मौके पर हजारों लोग पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसके बाद अपने शक्ति सामर्थ्य के अनुसार पूजन, दान से पूजा अर्चना कर लोग सत्तू, गुड़ और कच्चे आम को प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगे।
*और आज से ही शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य:-*
सूर्य का उच्च राशि में प्रवेश के बाद खरमास की समाप्ति हो जाएगी। इसी दिन से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
सूर्य का मीन से मेष राशि में प्रवेश होना काफी उच्च माना गया है। दूसरे महीनों की अपेक्षा सूर्य ज्यादा प्रभावशाली होता। सूर्य का उच्च राशि में प्रवेश शुभ फलदायी है।
और आज से भगवान भास्कर की उच्च कृपा दृष्टि पूरे विश्व को प्राप्त होगी।
*सूर्य सत्तू संक्रांति सबके लिए शुभद सुखद एवं मंगलमय हो..*
*भगवान सूर्य नारायण, प्रकृति स्वरूपा माता विंध्यवासिनी एवं मनोकामना महादेव सबको उत्तम आयु आरोग्यता, नौकरी व्यवसाय, सुख सौभाग्य, संतति संतान सुख प्रदान करें।*🙏🙏
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*
*ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*!!शुभम ज्योतिष कार्यालय!!*
रजिस्टार कालोनी कालीबाग बेतिया,
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*व्हाट्सअप एवं संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*आवश्यक वार्तालाप का समय:- अपराह्न 1 बजे से रात्रि 11 बजे तक।*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *