नेपाल बैश्यकल्याण महासंघ की बैठक संपन्न
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । बैश्य कल्याण महासंघ धनुषा की बैठक हंसपुर नगरपालिका बार्ड एक में शनिवार को राम हृदय साह की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। प्रमुख अतिथि नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ धनुषा के अध्यक्ष श्याम साह थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बैश्य की सभी उप जाति संगठित हो। संगठित होने से ही हम राजनीति लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी समान बैश्य उप जाति आपस में रोटी बेटी का संबंध स्थापित करें।इस बैठक में जय किशोर साह की अध्यक्षता में 11सदस्यीय कार्य समिति का गठन किया गया। बैठक में बैश्य कल्याण महासंघ धनुषा के सचिव श्याम प्रसाद साह,मेयर प्रत्याशी सुशील साह,राजू साह,ककुलती देवी,राम पुकार महतो,झगरु महतो,जीवन साह,वकील साह, महादेव साह, परमेश्वर साह, गंगा साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


