Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

और सात साल तक शादी नहीं करना चाहतीं हैं कंगना

 

कंगना रनौत शादी करने को लेकर थोड़ा कन्फयूज़ हैं। जब उनसे रियल शादी के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि वह अपनी शादीkangna-ranaut को लेकर कन्फ्यूज हैं। वैसे खबर है कि जब शादी को लेकर उनसे सवाल किया गया तो कंगना ने कहा, ‘अभी मैं 28 साल की हूं और वर्किंग लड़कियों को 35 साल से पहले शादी नहीं करनी चाहिए।’

हालांकि, कभी उन्हें लगता है कि शादी कर लेनी चाहिए और कभी लगता है कि अभी इतनी जल्दी शादी करना सही नहीं है। कंगना शादी के लिए 35 साल के उम्र को सही मानती हैं।

जल्द कंगना आनंद एल. राय की ‘तनु वेड्स मनु’ के सीक्वल में नजर आने वाली हैं, जिसका ट्रेलर पिछले दिनों लॉन्च हुआ है। इस फिल्म में आर. माधवन, जिमी शेरगिल भी हैं। पहली बार कंगना दोहरी भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी के बारे में माधवन ने बताया कि तनु और मनु की शादी के ठीक चार साल बाद से कहानी शुरू होती है। शादी से तंग आ चुके ये दोनों तलाक लेने तक का फैसला कर लेते हैं। इसी दौरान मनु एक हरियाणवी ऐथलीट के प्यार में पड़ जाता है, जो तनु की ही हमशक्ल है।

हरिणावी लड़की दत्तो के किरदार को लेकर कंगना ने काफी मेहनत की है। फिल्म के लिए उन्होंने खास तौर पर हरियाणवी टीचर भी हायर किया था। कई बार कंगना को लगा दत्तो, तनु पर हावी हो रही है, लेकिन कंगना ने बैलेंस मेंटेन कर लिया। तो दत्तो और तनु में से कौन उनका फेवरिट है? इस बारे में कंगना का कहना था कि वह तनु को अपने क्लोज मानती हैं क्योंकि तनु के किरदार ने उनके फिल्मी करियर को नया आयाम दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *