विराटनगर महानगरपालिका के प्रमुख नागेश कोइराला युद्ध के कारण इजरायल में फंसे
काठमांडू, असार २– सहकारी अभ्यास का अध्ययन करने इजरायल पहुँचे विराटनगर महानगरपालिका के प्रमुख नागेश कोइराला वहीं फंस गए हैं । इजरायल–इरान बीच युद्ध के कारण अन्तर्राष्ट्रीय सीमा नाका बंद कर दिए गए हैं । जिसके कारण कोइराला नेपाल वापस नहीं लौट पा रहे हैं ।
कोइराला ने बताया कि युद्ध छिड़ जाने के कारण जब भी खतरे का संकेत स्वरूप सायरन बजता, तो वे बंकरों में छिप जाते । नेपाल से जाने वाले वे अकेले जनप्रतिनिधि हैं । मेयर कोइराला ने जानकारी दी कि वे ‘सेफाइम’ नामक स्थान में सुरक्षित हैं । ये शहर राजधानी से ३० किलो मीटर की दूरी में है ।
कोइराला का २० जून को नेपाल वापस आने का कार्यक्रम है । लेकिन इरान के साथ तनाव बढ़ने के बाद विमान स्थल बंद कर दिया गया है । विमान स्थल बंद होने के कारण उनका नेपाल वापस आना अनिश्चित बना है । इरान इसरायल युद्ध के कारण वहीं रुके कोइराला को परराष्ट्र मंत्री आरजु राणा देउवा और इजरायल के लिए नेपाली राजदूत धनप्रसाद पण्डित ने टेलिफोन से बातचीत कर अवस्था की जानकारी ली थी ।
इजरायल के लिए नेपाली राजदूत प्राध्यापक धनप्रसाद पण्डित ने जानकारी दी कि मेयर कोइराला सुरक्षित हैं । उन्होंने कहा कि ‘ मैंने मेयर साहब को फोन किया था, वो सुरक्षित हैं । जैसे ही युद्ध रुकता है अन्तर्राष्ट्रीय उड़ान शुरु होते ही उन्हें नेपाल भेजने का काम किया जाएगा ।

