Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनता समाजवादी पार्टी ने संघीय परिषद की बैठक बुलाई

 

असार ३, २०८२ (मंगलवार) । अशोक राई के नेतृत्व वाली जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने संघीय परिषद की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। यह बैठक आगामी असार ६ और ७ गते (20 और 21 जून 2025) को ललितपुर के भोलढोका स्थित ज्यापू प्रज्ञा भवन में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पार्टी के केन्द्रीय सदस्य अर्जुन लम्साल ने दी।

लम्साल के अनुसार, पार्टी के गठन के बाद पहली बार संघीय परिषद की यह बैठक हो रही है। इसमें संघीय परिषद के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद श्रेष्ठ पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचार से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे, जबकि उपाध्यक्ष रणध्वज कन्दङ्वा पार्टी के विधान संशोधन से जुड़ा प्रस्ताव पेश करेंगे।

यह भी पढें   नेपाल की सुरंगों में फंसे मजदूरों के लिए भारत के ‘रैट माइनर्स’ तैयार, बोले- बुलाइए, हम पहुंचेंगे

संघीय परिषद की बैठक में पार्टी विधान की धारा २६ (३) के अनुसार लगभग ४१३ सदस्य भाग लेंगे। इसमें केंद्रीय समिति के सदस्य, केन्द्रीय निकायों के सदस्य, प्रदेश समितियों के पदाधिकारी, प्रादेशिक निकायों के पदाधिकारी, राष्ट्रीय समिति और जिला समितियों के अध्यक्ष, जनवर्गीय संगठनों के अध्यक्ष तथा मनोनीत संघीय परिषद सदस्य शामिल होंगे।

यह बैठक पार्टी के संगठनात्मक दिशा और विचारधारा पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने की दृष्टि से अहम मानी जा रही है।

यह भी पढें   पूर्व मंत्री सेंचुरी ग्रुप के अध्यक्ष मोती दुग्गड ने रसुवा बाढ़ प्रभावितों के लिए 1 करोड़ 1 लाख की सहायता अर्थ मंत्री को सौंपा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com