आज देश के कुछ भूभागों में भारी अति भारी बारिश की संभावना
काठमांडू, असार ४– देश के कुछ भूभागों में आज भारी तथा अति भारी बारिश की संभावना है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिन में देशभर में साधारणतया बदली या पूर्णयता बदली छाई रहेगी । कोशी, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थान और बाकी प्रदेश के कुछ स्थानों में मेघगर्जन और बिजली सहित हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है ।
कोसी, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के एक दो स्थानों में भारी या अति भारी बारिश की भी संभावना है । देश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभागों के कुछ स्थान में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है । विभाग ने जानकारी दी है कि आज रात देशभर में साधारणतया बदली या पूर्णयता बदली छाई रहेगी । कोशी, मधेश, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थान और बाकी प्रदेश के कुछ स्थानों में मेघगर्जन और बिजली के सहित हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है । कोसी, मधेश, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में भारी या अति भारी बारिश होने की संभावना है । कोशी, वागमती और गण्डकी के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभागों के कुछ स्थानों तथा बाकी उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभागों के एक दो स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।
अभी कोशी, मधेश, वागमती, गण्डकी के कुछ भूभागों और लुम्बिनी प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के कुछ भूभागों में मानसूनी हवाओं का प्रभाव है ।
देश के पश्चिम भूभागों में पश्चिमी हवाओं तथा स्थानीय हवाओं का आंशिक प्रभाव है । भारत के पश्चिम बंगाल आसपास बने न्यूनचापीय क्षेत्र का भी आंशिक प्रभाव होने की जानकारी विभाग ने दी है ।


